झांसी, जून 11 -- डायर्वन काम पूरा, 110 की स्पीड से निकली ट्रेन झांसी, संवाददाता झांसी मंडल में रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में मई में विभिन्न रेलखंडों पर अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत रेलगाड़ियों की अधिकतम अनुमेय गति में वृद्धि की गई है।

स्पीड वृद्धि के कार्य आंतरी-संदलपुर रेलखंड में कट एंड कनेक्शन तथा डाउन मुख्य लाइन के स्थायी डायवर्जन कार्य पूर्ण होने के बाद सेक्शनल स्पीड को 100 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा किया गया है। इसके अतिरिक्त बरुआसागर एवं टेहरका स्टेशनों के मध्य नव-निर्मित 22.026 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल लाइन तथा झांसी-मानिकपुर खंड के किलोमीटर 1149.995 से 1150.315 तक कट एंड कनेक्शन कार्य पूर्ण होने के उ...