नई दिल्ली, अगस्त 12 -- देश में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस वित्त वर्ष अब तक जोरदार बढ़ोतरी हुई है। आयकर विभाग के 10 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार को रिफंड काटने के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स के रूप में 8.11 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 6.59 लाख करोड़ रुपये था। यानी एक साल में नेट कलेक्शन 23.09 प्रतिशत बढ़ा है।ग्रॉस टैक्स कलेक्शन भी करीब 20% बढ़ा आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 अगस्त तक वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार का ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.55 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह करीब 7.97 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह ग्रॉस कलेक्शन में 19.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक आईटीआर भर दिया? जानिए कब आएगा टैक्स रिफंडसरकार ने 1.43 लाख ...