चतरा, जुलाई 23 -- टंडवा निज प्रतिनिधि मौनसून की पहली बारिश में मगध आम्रपाली में कोयले की उत्पादन में 50 फीसदी गिर जाने से कोल मंत्रालय हाई टेंशन में हैं। बुधवार को सीसीएल के डायरेक्टर आपरेशन चंद्रशेखर तिवारी ने मगध माइंस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यू टावर से माइंस का जायजा लिया। साथ ही फुलबसिया साइडिंग और मगध के आर एंड आर ओझा टोला का भी जायजा लिया। बताया गया कि डायरेक्टर ने जीएम राजीव कुमार से कोल उत्पादन और डिस्पैच की जानकारी ली। सुत्रो की मानें तो मगध में हर रोज जहां 12 रैक कोयले की डिस्पैच हो रही थी वहीं मौनसून के कारण 4 से 5 रैक हो गयी। यह भी पढ़ें- आम्रपाली में ठेका श्रमिकों के साथ एनसीसी कर रही शोषण, जीएम को सौंपा ज्ञापन डायरेक्टर ने हर हाल में कोल उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश जीएम और पीओ सुबोध कुमार को दिया। ताकी देश...