उरई, दिसम्बर 20 -- उरई। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की डायरेक्टर भूमिका वर्मा ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज कृषि विज्ञान केंद्र, रूरमल्लू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को नवाचार आधारित कृषि तकनीकों को अधिक प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत डायरेक्टर द्वारा कालपी स्थित हस्त कागज उद्योग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पारंपरिक हस्त कागज निर्माण की प्रक्रिया, कारीगरों की कार्यशैली एवं उत्पादन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हस्त कागज उद्योग स्थानीय रोजगार सृजन के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उद्योग को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.