बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में नीति आयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एडिशनल मिशन डायरेक्टर ने किया। कहा कि पैरामीटर के आधार पर काम करें यदि मदद की आवश्यकता हुई आयोग प्रोजेक्ट पर विचार कर मदद करेगा। शनिवार को एडिशनल मिशन डायरेक्टर नीति आयोग के डा. महेंद्र कुमार ने विकास खंड बबेरू के ग्राम पंचायत मुरवल मंडी परिसर में संचालित लक्ष्मी प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत आलमपुर के धनधुष्ण बाबा मंदिर के पास करीब तीन लाख की लागत से खोदे गए तालाब का निरीक्षण कर जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल से इस तालाब और अच्छा बनाने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में इमरजेंसी टेक्स्ला रूम ओपीडी टीवी कक्ष का निरीक्षण कर जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेंद्र सिंह ने बिंदुवार जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.