मैनपुरी, मई 11 -- जनपद में बदल रहे मौसम में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे अधिक डायरिया, पेटदर्द के मरीज उपचार लेने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को एक मासूम सहित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। मासूम ने डायरिया से तो तीन लोगों ने सांस की बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। उधर जिला अस्पताल की ओपीडी में 988 मरीजों ने उपचार लिया। भोगांव थाना के क्षेत्र ग्राम महादिया निवासी कौशल किशोर की डेढ़ माह की पुत्री गहना की रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन सोमवर की सुबह चार बजे गहना को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता के अनुसार गहना को डायरिया हो गया था। उसे लगातार दस्त हो रहे थे। वहीं शहर के मोहल्ला यदुवंशनगर निवासी 65 वर्षीय सावित्री देवी, गोविंदेपुर निवासी 60 व...