डायरिया से बचाव के लिए मरीजों को दिया जा रहा ओआरएस
गोरखपुर, जून 8 -- गोरखपुर। गर्मी के बीच बढ़ रहे डायरिया के मरीजों को जागरूक करने के उद्देश्य से एम्स ने विशेष अभियान शुरू किया है। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के निर्देश पर ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों को ओआरएस के पैकेट दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि तेज बुखार हो, बार-बार उल्टी हो रही हो या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, पेशाब कम होना, आंखों का धंस जाना, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी की स्थिति गंभीर संकेत हैं। एम्स के डॉक्टरों ने सलाह दी है कि स्वच्छ पानी का सेवन, हाथों की नियमित सफाई और ताजा भोजन ही इस्तेमाल करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.