मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में "डायरिया से डर नहीं" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विष्णु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि डायरिया नियंत्रण में महिला आरोग्य समिति की अहम भूमिका है। अपने क्षेत्र में डायरिया से संबंधित रोगियों या उनके परिजनों को साफ सफाई, हाथ धुलने का सही तरीका, स्वच्छ जल, स्वच्छ भोजन और स्वच्छ वातावरण में ही रहने के बारे में जागरूक बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और महिला आरोग्य समितियों के सदस्यों को डायरिया के प्रमुख बिदुओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोज कुमार, सुशील तिवारी, मनीष कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.