मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए जिले में डायरिया से डर नहीं अभियान को गति दी जा रही है। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी केमिस्टों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नगर के इमरती रोड स्थित सभागार में आयोजित बैठक में केमिस्ट संचालकों को अभियान के उद्देश्य और उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता औषधि निरीक्षक संतोष पटेल ने की। उन्होंने कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के प्रमुख कारणों में डायरिया भी शामिल है, जिसे समय पर उपचार से रोका जा सकता है। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर आने वाले डायरिया पीड़ित अथवा उनके परिजनों को ओआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.