बाराबंकी, जून 7 -- बाराबंकी, संवाददाता। पेट दर्द और उल्टी व दस्त से पीड़ित चल रहे एक मरीज की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार की देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की भोर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसौली थाना के ज्योरी गांव निवासी राम सहारे तीन दिन से डायरिया से पीड़ित चल रहे थे। उल्टी दस्त बंद न होने पर पहले उनका इलाज झोलाछाप से परिवार करता रहा। यह भी पढ़ें- डायरिया से पीड़ित मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा शनिवार की देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन मरीज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज हो रहा था। अचानक से...