डायरिया से पीड़ित सात मरीज अस्पताल में भर्ती
मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर। संवाददाता विकास खण्ड पहाड़ी क्षेत्र में मौसम के कड़े रुख के कारण डायरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिससे कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विकास खण्ड के पड़री स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया से पीड़ित सात मरीजो का दवा उपचार किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह की देख रेख में सभी मरीजो का उपचार चल रहा है। भर्ती मरीजों में पड़री निवासी ममता 34 वर्ष, रेखा देवी 29 वर्ष, सरोजा देवी 28 वर्ष,लक्ष्मी 48 वर्ष और मांशी 19 वर्ष इसके अलावा पथरहा गांव की मनाकी 28, बसारी निवासी इंद्रावती 55 और दाढ़ीराम गांव के चिंताप्रसाद 45 हैं । सभी को उल्टी दस्त होने पर उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.