डायरिया से पीड़ित मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
बाराबंकी, जून 7 -- बाराबंकी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मसौली थाना के ज्योरी गांव निवासी राम सहारे तीन दिन से डायरिया से पीड़ित चल रहे थे। उल्टी दस्त बंद न होने पर पहले उनका इलाज झोलाछाप से परिवार करता रहा। शनिवार की देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन मरीज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार की भोर मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में परिवार को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि राम सहारे को दोपहर में उल्टी पलटी हुई थी। स्थानीय डॉक्टर से दवा लेकर घर गए। आराम न मिला तो उन्हें शाम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज हो रहा था। अचानक से रामसहारे की तबियत बिगड़ने लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.