मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- मिर्जापुर। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने को लेकर जनपद में अनूठी जनस्वास्थ्य पहल की गयी है। इसके तहत पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) और केनव्यू (KENVUE) के सहयोग से चलाये जा रहे "डायरिया से डर नहीं" कार्यक्रम में जिले के दवा विक्रेताओं (केमिस्ट) का भी सहयोग लिया जाएगा। डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाने में केमिस्ट एसोसिएशन की भूमिका को लेकर बृहस्पतिवार को एक स्थानीय होटल में केमिस्ट संचालकों की बैठक हुई। बैठक में "डायरिया से डर नहीं" कार्यक्रम के बारे में दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी संचालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता औषधि निरीक्षक राजेश मौर्या ने की। उन्होने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों की कुल मौत का एक प्रमुख का...