सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर, संवाददाता। डायरिया से बचाव व जागरूकरता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा व योजना संबंधी बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों की कुल मौत का एक प्रमुख कारण डायरिया भी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग स्टॉप डायरिया कैंपेन चला रहा है। जिसे डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम ने मजबूती दी है। पीएसआई-इंडिया के कमलेश कुमार ने कहा कि अब तक जिले में करीब 559 आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं पर्यवेक्षकों, महिला आरोग्य समिति के करीब 612 सदस्यों को जागरूक किया जा चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.