हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी। ज्योलीकोट के डायरिया प्रभावित मरीजों के उपचार की निगरानी के लिए सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने गुरुवार को उजाला सिग्नस अस्पताल और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उजाला सिग्नस में भर्ती अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित मंजू पांडे का उपचार आयुष्मान योजना के तहत करने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन ने इस पर सहमति जताई। सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली उपचार सुविधाओं की जानकारी परिसर में प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि पात्र मरीजों और उनके परिजनों को इसका लाभ लेने में परेशानी न हो। इसके बाद वह एसटीएच पहुंचीं और ज्योलीकोट से भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से उपचार की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी विभागों को प्रभावित क्षेत्र से आने वाले मरीजो...