डायरिया की जटिलताएं कम करता है ओआरएस
गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर। विश्व ओआरएस दिवस पर बीआरडी मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन बाल रोग विभाग ने किया। कार्यक्रम में डायरिया के दौरान डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस के प्रयोग की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि ओआरएस डायरिया के उपचार का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। अध्यक्षता कर रहीं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अनीता मेहता ने कहा कि समय पर ओआरएस का उपयोग डायरिया से होने वाली गंभीर जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम करने में अत्यंत प्रभावी है। प्रत्येक परिवार को घर में ओआरएस उपलब्ध रखना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने ओआरएस घोल तैयार करने की विधि का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अजीत यादव, डॉ. विकास अग्रवाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.