सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वेस्ट यूपी में बच्चों में तेजी से बढ़ रहे डायरिया के मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर में पहली बार रोटावायरस और एडिनोवायरस की सटीक जांच शुरू की जा रही है। यह जांच इसी माह से शुरू होने की संभावना है, जिससे मासूमों में डायरिया के असली कारण की पहचान कर बेहतर और लक्ष्य आधारित उपचार संभव हो सकेगा। अब तक डायरिया के अधिकतर मामलों में सामान्य इलाज ही दिया जाता था, क्योंकि वायरस की सटीक पहचान नहीं हो पाती थी। लेकिन नई जांच सुविधा शुरू होने के बाद डॉक्टर यह तय कर सकेंगे कि डायरिया किस वायरस के कारण हुआ है और उसी के अनुसार इलाज किया जाएगा। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.