साहिबगंज, जुलाई 7 -- साहिबगंज। उमस भरी गर्मी व बारिश से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते सदर अस्पताल के अधिकांश बेड भरा पड़ा है। लोगों का इलाज अस्पताल के बरामदे पर बेड लगाकर किया जा रहा है। डॉक्टर ने इस मौसम में लोगों को खाने पीने में खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टर ने बताया कि बारिश व उमस भरी गर्मी में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यता है। बीते कुछ दिनों से यहां डायरिया व उल्टी दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। प्रतिदिन औसतन पांच से सात मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बारिश होने के चलते ज्यादातर घरों का पानी दूषित हो जाता है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उधर,अस्पताल सूत्रों का कहना है कि सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया, टायफायड समेत कई बीमारी कर दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.