बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली, संवाददाता। गर्मी की तपिश और लू (हीटवेव) के चलते मौसम विभाग की ओर से हीटवेव का अलर्ट जारी है। भीषण गर्मी का असर सीधे लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। हालात ये हैं कि जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में हीटवेव के मरीजों के लिए बनाए गए अतिरिक्त छह बेड के वार्ड की व्यवस्थाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं। गर्मी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक मरीज बुखार और डायरिया के पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बुखार, डायरिया व सांस रोगों की चपेट में लोग शुक्रवार को पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्षों और दवा काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.