डायरिया और बुखार के बढ़ रहे मरीज
चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी से लोग बीमार भी हो रहे हैं। मरीजों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में इस समय विभिन्न बीमारी के कारण बढ़ गई हैं। राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एसएन चतुर्वेदी का कहना है कि इस समय डायरिया, बुखार, खांसी के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बताया कि मरीजों के इलाज के साथ ही लू से बचाव के सुझाव भी दिए जा रहे हैं। बताया कि इस समय बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। पूरी बांह का शर्ट और सिर ढककर बाहर निकलें। नींबू पानी, आम का पना, तरबूज, तरल खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का दिखने लगा असर बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढी यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का दिखने लगा असर बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.