फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भीषण गर्मी का असर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिखायी दिया। तेज धूप और लू के चलते डायरिया, बुखार, सर्दी, खांसी, पेटदर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही। डॉक्टर की कमीं से दिक्कतें रहीं। बीमारों को दवा दी गयी और गर्मी से बचाव के तरीके बताये गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार ने 47 मरीजों को देखकर दवा दी जबकि एलटी ने 11 मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर नही पहुंचे इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में डॉ.स्मिता त्रिपाठी ने 62 मरीजों को देखकर दवा दी। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में बुखार के साथ डायरिया के बढ़ गए मरीज, 18 लोगों की हुई मलेरिया जांच एलटी ने 12 मरीजों की जा...