सहारनपुर, फरवरी 3 -- दिल्ली रोड पर डीआईजी आवास के सामने डायमंड शोरूम में हुई चोरी का मंगलवार को खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने उत्तराखंड निवासी शातिर चोर इरशाद उर्फ काला सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए करीब तीन करोड़ रुपये के हीरे, सोने के आभूषण और 45 हजार की नकद बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मां, पत्नी और एक अन्य महिला भी शामिल है। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी आशीष तिवारी ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जनवरी की रात बारिश का फायदा उठाकर यह चोरी की गई थी। मूल रूप से नकुड़ निवासी इरशाद वर्तमान में रुड़की में रह रहा था और वहीं से पूरी वारदात की प्लानिंग की। आरोपी ने शोरूम से सटे होटल की छत पर बैठकर शराब का सेवन किया, खाना खाया और उसके बाद गटर के रास्ते बिजली की सप्लाई लेकर मास्क पहनकर चोरी को अंजाम दिया। जांच में सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.