डायबिटीज रोगियों को अब सुबह-शाम सुई से मिलेगी मुक्ति; हफ्ते में सिर्फ एक डोज़ वाला दुनिया का पहला इंसुलिन भारत में लॉन्च
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- मधुमेह यानी डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें सुबह-शाम इंसुलिन की सुई से छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि दुनिया का पहला बेसल इंसुलिन इंजेक्शन अब भारत में भी लॉन्च हो चुका है। इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार लिया जा सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क (NOVOb.CO) ने गुरुवार को भारत में अपना साप्ताहिक बेसल इंसुलिन इंजेक्शन, 'Awiqli' (अविकली) लॉन्च कर दिया है। इसका मकसद बाजार में मौजूद रोजाना ली जाने वाली इंसुलिन दवाओं से मुकाबला करना है। कंपनी ने बताया कि Awiqli दुनिया का पहला ऐसा 'बेसल' (यानी लंबे समय तक असर करने वाला) इंसुलिन है जिसे हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार लेने की मंजूरी मिली है। इसे वयस्कों में टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.