अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या, संवाददता। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, उत्तर प्रदेश की ओर से अंतराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में देश विदेश के करीब 1500 डाक्टर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम स्थल गोरखपुर बाइपास स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन सचिव व मधुमेह रोग विशेषज्ञ शिवेन्द्र सिन्हा ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 14 मार्च को सुबह नौ बजे होगा और कार्यक्रम शाम सात बजे तक चलेगा। इसमें चार प्रमुख व्याख्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नेशनल और इंटरनेशनल स्पीकर मधुमेह के इलाज, नई दवाइयों, आधुनिक तकनीकों और रोग की रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। कार्यशाला 15 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, एसएसपी डॉक्टर...