कोडरमा, अप्रैल 12 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब कोडरमा डायलिसिस सेंटर द्वारा रोटरी परिसर में किडनी व हृदय रोग से पीड़ित 60 जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रांची से आए किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चरण मंगल व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने मरीजों की जांच की। डॉ. अरविंद चरण मंगल ने बताया कि डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों में किडनी रोग का खतरा अधिक रहता है। अक्सर लोगों को बीमारी का पता देर से चलता है, जिसके बाद डायलिसिस ही एकमात्र विकल्प बचता है। सलाह दी कि 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से किडनी की जांच करानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पेशाब में दिक्कत, झाग, संक्रमण या शरीर में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जांच करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.