नई दिल्ली, फरवरी 26 -- चेहरे की खूबसूरती बढ़ानी हो या सब्जी का स्वाद, भारतीय रसोई में रखे टमाटर की एक अलग पहचान होती है। सलाद से लेकर सब्जी पकाने तक के लिए ज्यादातर घरों में लाल रंग के टमाटर का ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर अब तक आप भी यही समझते आए हैं कि टमाटर का रंग सिर्फ लाल होता है, तो आपको बता दें, ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां, काले रंग के टमाटर, जिन्हें अंग्रेजी में इंडिगो रोज (Indigo Rose) के नाम से जाना जाता है, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। टमाटर का यह गहरा बैंगनी काला रंग 'एंथोसाइनिन' की वजह से होता है। जो इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल करता है। काले टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों के साथ कई अन्य तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ब्लड प्रेशर और मोटापा कंट्रोल करने से लेकर डायबिटीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.