नई दिल्ली, मार्च 20 -- देश के अंदर मोटापा और डायबिटीज एक कॉमन बीमारी के तौर पर पैस पसार चुकी है। इन्हें कंट्रोल करने वाली दवाइयां भी काफी महंगी आती हैं। हालांकि, अब इसका इलाज सस्ता होने वाला है। दरअसल, भारत के GLP-1 डायबिटीज और वजन घटाने वाली दवाओं के बाजार में जल्द ही नई दवाओं की बाढ़ आने वाली है। इस सप्ताह नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) की दवा सेमाग्लूटाइड (semaglutide) का पेटेंट खत्म हो रहा है। इससे कम कीमत वाली जेनेरिक दवाओं के लिए रास्ता खुल जाएगा। ऐसे में 40 से ज्यादा कंपनियां 50 से ज्यादा ब्रांड लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। नोवो नॉर्डिस्क की GLP-1 (ग्लूकागॉन लाइक पेप्टाइड-1) थरेपी का पेटेंट शनिवार को खत्म हो रहा है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत में GLP-1 दवाओं का बाजार अगले 12 से 18 महीनों में मौजूदा के 4-5% से बढ़कर 1...