मुरादाबाद, मई 23 -- क्षेत्र में ग्राम ठिरियादान स्थित डायपर के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद रामपुर के टांडा निवासी मोहम्मद जकी सैफी के अनुसार उसका मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर भगतपुर क्षेत्र के गांव ठिरियादान में डायपर का गोदाम है। गोदाम में बड़ी संख्या में डायपर के बड़े बाक्स रखे हुए थे। शुक्रवार रात करीब 11. बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग तेजी से फैल चुकी थी।सूचना पर भगतपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।बताया कि गोदाम में करीब 55 लाख ...