डायन होने के शक में महिला पर भीड़ का हमला, बचाने में चली गई पति की जान
साबरकांठा, मई 29 -- गुजरात के साबरकांठा जिले में शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां डायन होने के शक में एक महिला पर भीड़ ने हमला कर दिया। महिला को बचाने के प्रयास में पति की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। मामला साबरकांठा जिले के विजय नगर तालुका का है। यहां गदिवकड़ा गांव में अफवाह फैल गई कि गांव की ही एक महिला डायन है। इस अफवाह के बाद भीड़ ने उसके घर पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद गांव में हिंसा फैल गई और पत्नी को बचाने के दौरान पति की मौत हो गई। इस घटना में 3 लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.