जमशेदपुर, मार्च 14 -- झारखंड हाई कोर्ट के वरीय न्यायाधीश, झालसा के अध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम न्याय मंडल के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने डायन हत्या, गायब बच्चों की बरामदगी के बाद उनके पुनर्वास, बच्चों के यौन उत्पीड़न और उन्हें नशे एवं ड्रग्स की तस्करी के धंधे से उन्हें बचाने को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वे सिदगोड़ा टाउन हॉल में झालसा और डालसा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत और राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। जस्टिस प्रसाद ने डायन हत्या को लेकर सभी महिलाओं से अपील की कि इस कुरीति को जल्द रोकने की आवश्यकता है, क्योंकि यह अंधविश्वास है। और आज किसी और महिला के साथ ऐसा हो रहा है, संभव है कल उनके साथ भी ऐसी घटना हो जाए। जस्टिस प्रसाद ने काम के लिए जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.