लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी में संतोष उरांव, प्रेम उरांव (लाई, गारू) शामिल है। इसकी जानकारी गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मृतक पर शक था कि डायन-बिसाही करने से उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। साथ ही मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई और नशे की हालत में नायलॉन रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.