सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम के निर्देशानुसार केरसई उवि के छात्रों के द्वारा डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गई, जो केरसई बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्रों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर अंधविश्वास छोड़ो,वैज्ञानिक सोच अपनाओ,डायन-बिसाही प्रथा बंद करो,शिक्षा ही असली शक्ति है जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करना तथा लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.