गुमला, फरवरी 11 -- चैनपुर प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के भटोली गांव में 26 जनवरी को डायन-बिसाही के अंधविश्वास में हुई बुजुर्ग महिला शांति देवी की हत्या मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी भटोली गांव निवासी 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस शांति हत्याकांड में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में ग्रामीणों से मिली गुप्त सूचना और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बिट्टू रौतिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में बिट्टू ने अपना जुर्म कबूल कर हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। ज्ञात हो कि 26 जनवरी को भटोली गांव में अंधविश्वास के चलते 65 वर्षीय शांति देवी (पति बंधु रौतिया) की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका की बहू बिंदिया कुम...