डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या मामले में जीजा-साला गिरफ्तार
गुमला, जुलाई 18 -- पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया ठिभु टोली गांव में डायन-बिसाही के शक में महिला जटी देवी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुड़मा टांगर टोली निवासी शत्रुघ्न खड़िया और टेंगरिया ठिभु टोली निवासी बहुरा खड़िया शामिल हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं।पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बहुरा खड़िया ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे लंबे समय से बीमार रहते थे। उसे संदेह था कि पड़ोसी जटी देवी ने उसके परिवार पर डायन-बिसाही कर दी है। 16 जुलाई को रथयात्रा मेला देखने के बाद उसका साला शत्रुघ्न खड़िया उसके घर आया था। इसी दौरान दोनों ने जटी देवी की हत्या की योजना बनाई। 17 जुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.