साहिबगंज, अप्रैल 22 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मोतीझील गांव में हुई संझली सोरेन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भतीजे मंगल उर्फ बुसम मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संझली सोरेन का शव उसके घर से 20 अप्रैल को बरामद हुआ था। इस मामले में मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कराया गया था। थाने का सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि कथित आरोपी ने अपनी चाची की हत्या डायन बिसाही के संदेह में कुल्हाड़ी से वार कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि तीन साल पहले उसके बड़े पुत्र की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसकी मां का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.