गोड्डा, मार्च 17 -- गोडडा प्रतिनिधि। बीसू टोला डंगा देवडांड थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के पति, पत्नी और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है...