डायन बिसाही के मामले में मारपीट और खौलता पानी डालने के आरोप में छह गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 30 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पुलिस ने भोजपुर गांव में महिला के साथ डायन कहकर मारपीट व खौलता हुआ पानी डालने के मामले में कार्रवाई करते हुये छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में 52 वर्षीया प्रमिला देवी, 68 वर्षीय दया उरांव, 79 वर्षीय गया उरांव, 24 वर्षीय सोनू उरांव, 28 वर्षीय बिकेश उरांव उर्फ विकास उरांव और 50 वर्षीया श्रद्धा देवी शामिल हैं। सभी भोजपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि गत 22 अगस्त की शाम भोजपुर गांव निवासी विशुनदेव उरांव की पत्नी 55 वर्षीया दिलबसिया देवी को डायन-बिसाही के आरोप में उसके पटीदारों के द्वारा बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुये मारपीट के बाद उसके शरीर पर ख़ौलता हुआ गर्म पानी डालकर प्रताड़ित किया था। घटना के बाद पीड़िता दर्द से तड़पती हुई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.