डायन-बिसाही के आरोप में 80 वर्षीय महिला से मारपीट
गुमला, जून 13 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटगांव पंचायत के लट्ठा गांव में 80 वर्षीय मगरी उरांव पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को गुमला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार मगरी उरांव के साथ आरोपियों ने मारपीट की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता दहशत में है। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.