गुमला, मई 15 -- गुमला, संवाददाता। गुमला थाना क्षेत्र के बरगांव बरटोली गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दो वृद्ध दंपति को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित विजय गोप ने शुक्रवार को गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- विवाद से मासूम का पलायन, दबंगों की धमकी से सहमा परिवारप्रकरण का विवरण दिए गए आवेदन में विजय गोप ने बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासी महतो उरांव की 12 वर्षीय पुत्री की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से महतो उरांव और उसकी पत्नी बच्ची की मौत का कारण विजय गोप,उसकी पत्नी सरस्वती देवी, पड़ोसी माहु सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी को ठहराते हुए उन पर डायन-बिसाही का आरोप लगा रहे हैं।मानसिक प्रताड़ना का आरोप पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पर...