गुमला, मई 8 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आंजन कुल्ही गांव की 65 वर्षीय सनियारो देवी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी बाल्मैत देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सनियारो देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले बाल्मैत देवी के शरीर में फोड़ा हुआ था। ठीक नहीं होने पर उसने सनियारो देवी पर झाड़-फूंक करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला अक्सर उन्हें डायन कहकर अपमानित करती थी और धमकी देती थी। इससे वह काफी परेशान थीं।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और कार्रवाई करते हुए बाल्मैत देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...