गुमला, जुलाई 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खरका बम्बोटोली गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 70 वर्षीय हरि उरांव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार आठ जुलाई की रात करीब आठ बजे हरि उरांव अपने घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गांव के धर्मेश उरांव और बिन्देश उरांव कथित रूप से घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए। दोनों ने अपने पिता की मौत के लिए हरि उरांव को जिम्मेदार ठहराते हुए डायन-बिसाही का आरोप लगाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद घर में रखा हथौड़ा उठाकर वृद्ध के सिर और गर्दन पर हमला कर दिया।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद ...