समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला को डायन बताकर ग्रील से बांध दिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। पीड़िता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना 7 जून की सुबह की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- डायन बता महिला को बांधकर पीटा पीड़ित महिला अपने घर पर घरेलू काम कर रही थी, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर डायन होने का आरोप लगाने लगे। म...