डायन बताकर 60 वर्षीय महिला की पिटाई,प्राथमिकी दर्ज
दुमका, मई 24 -- दुमका। 60 वर्षीय महिला को डायन बताकर मारपीट कर सिर फोड़ देने का एक मामला सामने आया है। यह घटना मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कुरुवा सृष्टि गांव में हुई है। इस मामले में पीड़िता के बयान पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गांव के पप्पू तुरी, आवेश तुरी, बिट्टू तुरी, पेटू तुरी, राजू तुरी, रंजन तुरी, विवेक तुरी, प्यारी देवी, काजल कुमारी एवं पूजा कुमारी पर मारपीट कर सिर फोड़ देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पप्पू तुरी का एक पुत्र की मौत हो गई थी। पुत्र की मौत का कारण उक्त लोगों ने महिला को मान बैठा और उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किए जाने लगा। 21 मई की उक्त लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला की इतनी पिटाई की गई कि उसका सिर फट गया। उसे इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराना पड़ा। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.