डायन बताकर महिला से मारपीट, गले की चेन छीनने का आरोप
औरंगाबाद, जून 16 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में एक महिला के साथ डायन बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
घटना का विवरण पीड़िता रिंकी देवी, पत्नी धर्मेंद्र मिस्त्री ने गांव के सोनू कुमार साव, मोहन साव तथा उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि वह घर पर थीं, तभी आरोपी पिता-पुत्र वहां पहुंचे और डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सोनू कुमार ने बाल पकड़कर पटक दिया, जिससे सिर में चोट लगी। वहीं मोहन साव ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे पेट में दर्द होने लगा।
आरोप और बचाव आरोप है कि बाद में मोहन साव की पत्नी और मां भी पहुंच गईं तथा मारपीट के लिए उकसाने लगीं। पीड़िता ने गले से सोने की चेन छीन लेने, कपड़े फाड़ने तथा छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.