पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। पंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी लखन प्रसाद के पत्नी को डायन बताकर हत्या करने के नियत से तलवार और राड से हमला करने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जल भेज दिया गया है। आरोपी सह पड़वा थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद एवं पप्पू प्रसाद उर्फ पप्पु प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है। पड़वा थाना की पुलिस ने बताया कि यह मामला 17 मार्च 2026 से संबंधित है, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी, लखन प्रसाद के फर्द ब्यान बयान के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनकी पत्नी को डायन कहकर हत्या की नीयत से तलवार और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नामजद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तलवार ब...