डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बजरंगबली नगर में अंधविश्वास की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी ने एक महिला को डायन बताकर उस पर तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल कलावती देवी, पति बीनो मंडल, ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी जानों मंडल के पुत्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। उसी घटना को लेकर पड़ोसी परिवार उन्हें डायन मानता था। सोमवार को वह स्वजनों के साथ मनियारचक गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान जानों मंडल की पत्नी ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया और गंगा में डुबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपित पक्ष ने तलवार से उनके शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.