मधुबनी, फरवरी 15 -- पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के एक गांव में डायन बताकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पंडौल थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह थाना पंडौल, जिला मधुबनी की स्थायी निवासी है। घटना की शाम करीब वह अपने दरवाजे पर जल चढ़ा रही थी। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने उसे डायन कहकर गाली- गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे, ईंट-पत्थर व मुक्के से मारपीट की। इस दौरान पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.