लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारत सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के तहत किस्को प्रखंड के खरकी पंचायत में कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट डायन प्रथा विषय पर दो दिवसीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह डाक्यूमेंट्री डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से उत्पन्न संघर्षों और उनके समाधान की प्रक्रिया पर केंद्रित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पंचायत, प्रखंड प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से ऐसे संवेदनशील मामलों को सुलझाया जाता है। शूटिंग के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को प्रमुखता से फिल्माया गया। पिरामल फाउंडेशन ने इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में मदद की। यह भी पढ़ें- डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा के ...