जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर । जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - पोटका में साहियाओं के बीच डायन प्रथा जागरूकता अभियान चलाया गया l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया की प्राचीन काल से चली आ रही मान्यता है की डायनें अलौकिक शक्तियों से नुकसान पहुंचाती हैं l संपत्ति विवाद, परिवारिक झगड़े या व्यक्तिगत दुश्मनी को सुलझाने के लिए भी डायन का आरोप लगाया जाता है l महिलाओं, विशेष रूप से विधवाओं या अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर सामाजिक बहिष्कार या सम्पत्ति हड़पने के लिए डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता है l डॉ. महाकुड़ ने कहा की स्थानीय परंपराओं और रीती - रिवाजों में जादू-टोना और डायन से संबंधित विश्वासों का गहरा प्रभाव है l हमलोगों के समाज में ओझा या तांत्रिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.