रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ के कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) के 70वें सत्र में झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. वासवी किड़ो ने शिरकत की। 9 से 19 मार्च तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दुनिया भर से आए 25 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फीमी इंटरनेशनल इंडीजीनस वूमेन फोरम ने वैश्विक स्तर पर आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से साझा किया। सम्मेलन में भारत, जापान और नेपाल के प्रतिनिधिमंडलों ने विशेष रूप से एशिया में आदिवासी महिलाओं के विरुद्ध हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के विभिन्न पहलुओं को विश्व पटल पर रखा। भारत का किया प्रतिनिधित्वभारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. वासवी किड़ो ने आदिवासी महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के दो गंभीर मुद्दे उठाए। उन...